Doordrishti News Logo

शनिवार को 21प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

  • विधानसभा आम चुनाव-2023
  • नाम निर्देशन पत्र लिए जा सकेंगे 6 नवम्बर तक

जोधपुर,शनिवार को 21प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र। राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए जिले में शनिवार को 21 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर)जोधपुर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार को फलौदी विधानसभा क्षेत्र से आरटीओआरपी प्रत्याशी ज्ञानाराम,निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध उर्फ एसएल व्यास तथा रानू सिंह राजपुरोहित,लोहावट से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह,कांग्रेस प्रत्याशी किशनाराम विश्नोई तथा निर्दलीय प्रत्याशी विशेक,शेरगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी बाबू सिंह तथा भारतीय ट्राईबल पार्टी प्रत्याशी तगाराम, भोपालगढ से कांग्रेस प्रत्याशी गीता बरवड़,निर्दलीय प्रत्याशी श्यामलाल तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी पुखराज,सरदारपुरा से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक मंत्री तथा लाबूराम बिश्नोई ने 1-1 नामांकन पत्र प्रस्तुत किये।

यह भी पढ़ें – पांचवे दिन विभिन्न शोध पत्रों पर हुए व्याख्यान

इसी प्रकार जोधपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार ने 4 तथा भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली ने 3, सूरसागर से निर्दलीय प्रत्याशी श्याम लाल देवड़ा तथा जितेन्द्र राव ने 1-1व भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार जोशी ने 4,लूणी से भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल व भीम ट्राइबल कांग्रेस प्रत्याशी उगमाराम भील ने 1-1तथा बिलाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल ने 4 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि शनिवार तक जिले में कुल 34 अभ्यर्थियों ने 79 नामांकन प्रस्तुत किए। जिसमें फलोदी विधानसभा से 6 अभ्यर्थियों ने 9,लोहावट से 4 अभ्यर्थियों ने 4,शेरगढ़ से 2 अभ्यर्थियों ने 2,ओसियां से 1 अभ्यर्थी ने 1,भोपालगढ़ से 3 अभ्यर्थियों ने 3, सरदारपुरा से 3 अभ्यर्थियों ने 3, जोधपुर शहर से 3 अभ्यर्थियों ने 8, सूरसागर से 5 अभ्यर्थियों ने 8,लूणी से 4 अभ्यर्थियो ने 7 तथा बिलाड़ा से 3 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। इस अवधि के दौरान 5 नवबंर,रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026