Doordrishti News Logo

सीमा सुरक्षा बल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया

जोधपुर,सीमा सुरक्षा बल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया।सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन सीमा सुरक्षा बल के बहुआयामी दृष्टिकोण का भाग है,जिसका उद्देश्य एक महत्वपूर्ण कार्यनीति के रूप में सभी हितधारकों को भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके खिलाफ संघर्ष में सामूहिक रूप से सहभागी करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा भ्रष्टाचार के कारणों एवं इससे उत्पन्न खतरों के संदर्भ में जागरूकता को बढ़ाना है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की थीम “भ्रष्टाचार का विरोध करें-राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” है। इस दौरान बल मुख्यालय,नई दिल्ली के आदेशानुसार फ्रंटियर मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल,जोधपुर में पुनीत रस्तोगी भापु.सेवा महानिरीक्षक, फ्रंटियर मुख्यालय,सीमा सुरक्षा बल के निर्देशन में फ्रंटियर मुख्यालय,सीमा सुरक्षा बल में 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।इस दौरान फ्रंटियर मुख्यालय,सीमा सुरक्षा बल परिसर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व कैंपस में जगह-जगह सतर्कता से संबंधित बैनर व पोस्टर लगाए गए। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ कैंप में प्रशासनिक भवन में उपस्थित सभी अधिकारियों,अधीनस्थ अधिकारियों व कार्मिकों को शपथ दिलाकर किया गया।

यह भी पढ़ें – नागौरी गेट से लापता मन्दबुद्धि बालक,पुलिस ने दो घंटे में ढूंढा

इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (सतर्कता) द्वारा पीआईडीपीआई ने शिकायत दर्ज कराए जाने के विषय में सभी जवानों को सम्बोधित किया व उनसे सुझाव पूछे गये। इसके अतिरिक्त वाद-विवाद,निबंध लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया। साथ ही इस मुख्यालय के साथ कार्य करने वालों को भी सतर्कता जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता के विषय में जागरूक बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सीमा प्रहरियों को cvc.nic.in की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाईन शपथ दिलवायी गयी एवं अन्त में शनिवार को 05 किलोमीटर पैदल चाल का आयोजन किया गया। जिसमें सभी फ्रंटियर मुख्यालय से सभी अधिकारियों,अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026