Doordrishti News Logo

इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिक शाखा ने मैच जीते

रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

जोधपुर,इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिक शाखा ने मैच जीते।रेलवे की अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिक शाखा की टीमों ने अपने मुकाबले जीते।जोधपुर मंडल खेलकूद संघ के तत्वावधान में यहां रेलवे स्टेडियम पर आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए पहले मैच में इंजीनियरिंग शाखा ने मनीष के 78 रनों की मदद से 181 रन बनाए। परिचालन शाखा की ओर से आरिफ ने 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें – भीतरी शहर में विदेशी पर्यटक से बदतमीजी

जवाब में परिचालन शाखा 9 विकेट खोकर 160 रन ही बना पाई जिसमें महेंद्र ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। इंजीनियरिंग टीम की ओर से विजय, गौरव व ललित ने 2-2 विकेट लिए। दूसरे मैच में इलेक्ट्रिक शाखा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोशन(74) व गौरव माथुर (37) के सहयोग से 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकाउंट शाखा की टीम 128 पर सिमट गई। इलेक्ट्रिक शाखा के मेहबूब ने 3 व राजपाल ने 2 विकेट चटकाए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026