Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों पर चोरी के प्रकरण दर्ज

जोधपुर,अलग अलग स्थानों पर चोरी के प्रकरण दर्ज। कमिश्ररेट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई। एक घर से घरेलु सामान चोरी गया तो दूसरी तरफ कपड़ों की दुकान से राजपूती पोशाकें चुराकर ले जाने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया गया। पुलिस ने मामलों में अब जांच आरंभ की है। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी सालावास हाल कालीबेरी निवासी मदनलाल पुत्र छोटाराम माली ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि इंद्रा कॉलोनी सालावास में उसका एक मकान है। जो दो दिन से सूना था। अज्ञात चोर दिन में घर से घरेलु सामान चोरी कर ले गया।

यह भी पढ़ें – रास्ता रोककर मारपीट,गाड़ी के शीशे फोड़े

विवेक विहार पुलिस अब जांच में जुटी है।दूसरी तरफ ज्वाला विहार चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले कपड़े के व्यापारी अशोक कुमार पुत्र स्व. प्रतापराय सिंधी ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक कपड़े की दुकान भाईयों की पोल घंटाघर क्षेत्र में है। जहां से दुर्जन सिंह नाम के शख्स ने राजपूती पौशाकों की चोरी कर ली। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है। दुर्जन सिंह नाम के शख्स की तलाश की जा रही है।करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में आदर्श नगर मानसागर निवासी संजय दाधिच पुत्र हरीराम दाधिच ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच में अज्ञात चोर ने करवड़ क्षेत्र में स्थित उसके निर्माणाधीन मकान प्लॉट से निर्माणा सामग्री को चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: