Doordrishti News Logo

शहर विधायक मनीषा पंवार की सदभावना रैली आज

जोधपुर,शहर विधायक मनीषा पंवार की सदभावना रैली आज। शहर विधायक मनीषा पंवार के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 3 बजे झालामंड चौराहा से सामाजिक समरसता सदभावना दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली प्रमुख मार्गों,भीतरी शहर होते हुए सरदारपुरा विधायक कार्यालय पहुंचकर संपन्न होगी। इंटेक,कर्मचारी संघ,रेलवे यूनियन,मंत्रालयिक कर्मचारी सेवा संघ,पीएचईडी कर्मचारी यूनियन संघ, सेवानिवृत सैनिक कल्याण संघ,राज्य कर्मचारी संयुक्त संघ,मेडिकल रिलीफ सोसायटी संघ,जोधपुर ओलंपिक संघ, सेपक टकरा,वुशु एसोसिएशन,जिला बॉक्सिंगसंघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठन,संस्थाओं,व्यापारी मंडल,युवा समितियो से जुड़े पदाधिकारीयों व युवाओं की मौजूदगी रहेगी।

यह भी पढ़ें  – घर मेेंं घुसकर मारपीट,आग लगाने का आरोप

यह वाहन रैली झालामंड चौराहा से रवाना होकर मधुबन हाउसिंग बोर्ड,सरस्वती नगर, बासनी कृषि मंडी रोड,न्यू पाली रोड भगत की कोठी, रिक्तियां भेरूजी चोराहा,पीडब्ल्यूडी चौराहा,हाइकोर्ट कॉलोनी,रातानाडा सब्जी मंडी, भास्कर चौराहा,पुलिस लाइन,मोहनपुरा पुलिया,उम्मेद स्टेडियम, हाथीराम का ओढ़ा,अजय चौक,उम्मेद चौक,घंटाघर,जालोरी गेट चौराहा,गोलबिल्डिंग,सरदारपुरा, मेडिकल कॉलेज चौराहा,शास्त्री सर्किल,महावीर सर्कल,12वीं रोड होते हुए सरदारपुरा शहर विधायक के कार्यालय पहुंचकर संपन्न होगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: