ऋषिकुल धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 28-29 जुलाई को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऋषिकुल धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 28-29 जुलाई को। शहर के पावटा सी रोड के शक्ति नगर स्थित ऋषिकुलधाम में ऋषिकुल धाम संस्थान सेवा ट्रस्ट जोधपुर के तत्वाधान में 28 व 29 जुलाई को दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जगत गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण भाव से विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
ट्रस्टी श्री भंवर लाल बाहेती ने बताया कि प्रथम दिन 28 जुलाई को सायं सुंदरकांड पाठ के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा,जिसमें जोधपुर के प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुति देंगे। सभी ट्रस्टी एवं महिला मंडल के साथ सामूहिक रामायण पाठ भी होगा।
बालोतरा स्टेशन पर नए एफओबी के छह स्टील गर्डर लॉन्च
दूसरे दिन 29 जुलाई को
-प्रातः 7 बजे रुद्राभिषेक,
8 बजे गीता पाठ,9 बजे शंकराचार्य पूजन,10 बजे गुरुदेव पूजन,दोपहर 1 बजे प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस पावन अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर 1008 डॉ.स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती का सानिध्य एवं आशीर्वचन श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
भंवर लाल बाहेती ने कहा कि देश के कोने-कोने से एवं संपूर्ण राजस्थान से भक्तजन आएंगे। आज समय की मांग है कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति को भी बचाया जाए। संस्कार संपन्न शिक्षा ही विवेकानंद,शंकराचार्य जैसे व्यक्तित्वों का निर्माण करती है। युवा पीढ़ी में संस्कार रहेंगे तभी देश उन्नति करेगा।
ट्रस्ट द्वारा सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को सफल बनाने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
