Inauguration of the five-day district-level Scout State Award training camp.

पांच दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ। राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड जोधपुर के तत्वाधान में दिनांक 25 से 29 जुलाई 2026 तक पांच दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री विट्ठलेश स्काउट वन चौपासनी जोधपुर प्रशिक्षण केंद्र पर आज शुरू हुआ।

लीडर ट्रेनर गाइड किशोर देवी ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 265 स्काउट सहभागिता कर रहे हैं एवं शिविर का संचालन सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पिडीयार कर रहे हैं।

रोटरी क्लब ब्लूसिटी जोधपुर ने विद्यालय में किया वाटर कूलर भेंट

इस प्रशिक्षण शिविर में स्काउट को प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार तक पाठ्यक्रम की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी जिसमें नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना,झंडा गीत, राष्ट्रगान,प्राथमिक सहायता, पायनियरिंग,गांठे,लेसिंग,दक्षता बैज,हाईक लॉग बुक एवं स्काउट से संबंधित संपूर्ण पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

लीडर ट्रेनर किशोर देवी एवं स्काउट यूनिट लीडर धनसुख पालीवाल, सुनील कुमार, अशोक प्रजापत,विशन सिंह प्रजापति,राजकुमार जोशी, सुखदेव शर्मा रामविलास सैनी एवं गोविंद दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Related posts: