पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार
साइबर ठगी
दंपती के तीन बैंक खातों और एक अन्य के दो बैंक खाते से शातिर ने की रकम साफ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार। साइबर ठगों ने पांच बैंक खातों में सैंध लगाकर 5.50 लाख की रकम को साफ कर दिया। दंपती के तीन बैंक खातों और एक अन्य व्यक्ति के दो खातों से यह रकम निकाली गई है। पीडि़तों द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दिए जाने के बाद अब संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए है। जीरो नंबर एफआईआर पर अब पुलिस के अधिकारी जांच में जुटे है।
माता का थान पुलिस ने बताया कि मूलत: आसोप हाल वार्ड नंबर 94 बासनी तंबोलिया निवासी लक्ष्मीकांत पुत्र रामेश्वर वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 28 अक्टूबर को किसी शातिर ने उसके व उसकी पत्नी के बैंक खाते से 2 लाख 1199 रुपए निकाल लिए। इसका पता मोबाइल पर मिले संदेश से चला। इस पर बाद में साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। माता का थान पुलिस ने अब जीरो नंबर एफआईआर पर केस दर्ज किया है।
बिना ओटीपी साझा किए दो बैंक खातों से 3.24 लाख रुपए पार
इधर बोरानाडा पुलिस ने बताया कि रजत रेजिडेंसी,डालीबाई सर्कल निवासी अशोक राठी पुत्र ओमप्रकाश राठी ने दी रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 31 अक्टूबर को उनके बैंक खातों से अनधिकृत रूप से राशि निकाली गई। उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से ओटीपी आ रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी को भी ओटीपी नहीं बताया। उसके बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के दो खातों से कुल 1,11,600 रुपये तथा एवी बैंक के खाते से 2,12,734.99 रुपये निकाले गए। इस प्रकार 3,24,334.99 रुपये की साइबर ठगी हुई।
जीरो नंबर एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार साइबर पुलिस थाना एटीएस एवं एसओजी जयपुर से जारी जीरो नंबर एफआईआर 1 नवंबर को बोरानाडा थाने में प्राप्त हुई। इसके बाद परिवादी अशोक राठी की रिपोर्ट को एफआईआर में शामिल कर प्रकरण दर्ज किया गया।
Related posts:

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से

जोधपुर की डॉ.अनीता परिहार ने चेन्नई में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

दीपावली के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अलर्ट

नावा सिटी स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

