दलित महिला का पांच साल से यौन शोषण
आठ लाख रुपए हड़पने का भी आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दलित महिला का पांच साल से यौन शोषण। जिला पश्चिम में एक दलित महिला का पांच साल से यौन शोषण किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। आरोपियों ने उसके मारपीट की और उससे फोटो वीडियो के नाम पर आठ लाख रुपए भी हड़प लिए। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच उच्च अधिकारी की तरफ से की जा रही है।
विदेशी महिलाओं को होटल में ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि उसकी पहचान एक व्यक्ति से इंस्टाग्राम के जरिए वर्ष 2021 अक्टूबर में हुई थी। उसके बाद आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाई और उससे पहली बार दुष्कर्म किया। बाद में वह फोटो वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगा।
तंग और परेशान करने के साथ पीडि़ता ने गलत काम से मना किया तो आरोपी ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर मारपीट की। उसे डराने धमकाने के साथ उससे पिछले पांच साल में आठ लाख रूपए भी ले लिए। पुलिस के अनुसार मामला 10 अक्टूबर 21 से शुरू होना बताया गया है। जोकि अब तक जारी था। प्रकरण में उच्चाधिकारी की तरफ से जांच की जा रही है।
