Doordrishti News Logo

विदेशी महिलाओं को होटल में ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज

  • सी फार्म नहीं भरा
  • सीआईडी निरीक्षक ने कराया केस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विदेशी महिलाओं को होटल में ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज। शहर के दल्ले खां चक्की सिंधी बस्ती में एक होटल में विदेशी महिलाओं को ठहराने और सी फार्म नहीं भरने नहीं होटल संचालक के खिलाफ देवनगर थाने में सीआईडी निरीक्षक की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल होटल संचालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में सुधार की मांग

सीआईडी जोन जोधपुर की निरीक्षक एवं आसूचना अधिकारी श्रीमती मनोहर कंवर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। होटल हिडन स्टे में विदेशी महिलाओं को गत 1 से 3 मई के बीच में ठहरा गया था, मगर संचालक महिपाल द्वारा सी फार्म नहीं भरा गया। इस पर उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम में यह केस दर्ज कराया गया। देवनगर पुलिस जांच में जुटी है। बता दें कि इससे पहले भी देवनगर थाने में एक केस ऐसा ही दर्ज हो रखा है। जिसमें आरोपी को पकड़ा गया था।