Five trains of the Jodhpur Division affected due to technical work.

तकनीकी कार्यों के कारण जोधपुर मंडल की पांच ट्रेनें प्रभावित

-एक आंशिक रद्द,चार देरी से चलेंगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तकनीकी कार्यों के कारण जोधपुर मंडल की पांच ट्रेनें प्रभावित। मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे में चल रहे तकनीकी कार्यों का असर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर संचालित पांच प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। इन कार्यों के चलते एक ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी,जबकि चार सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तिथियों में निर्धारित समय से देरी से होगा।

जन की आवाज़ पर डंडे

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मध्य रेलवे के पुणे मंडल के वाठार यार्ड में दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन संख्या 20475 बीकानेर-मिराज सुपर फास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 अगस्त को बीकानेर से पुणे तक ही संचालित होगी।

वापसी में 20476 मिराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 अगस्त को मिराज के बजाय पुणे से बीकानेर के लिए रवाना होगी। इससे ट्रेन के इस फेरे में पुणे- मिराज रेलखंड पर ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

जैसलमेर स्टेशन का 110 करोड़ रुपए से होगा विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में कानपुर सेंट्रल-टूंडला रेलखंड के बीच पनकी धाम स्टेशन पर नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, चौथी लाइन बिछाने और यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते चार सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

इसके तहत 12324, बाड़मेर-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस 29 जुलाई को बाड़मेर से अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22308, बीकानेर-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस उसी दिन बीकानेर से ढाई घंटे देरी से चलेगी।

इधर ट्रेन संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 22 और 23 जुलाई को हावड़ा से प्रस्थान करने पर प्रयागराज मंडल में 1 घंटा 40 मिनट तथा 30 जुलाई को 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। ट्रेन 22307 हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 जुलाई को हावड़ा से रवाना होने पर प्रयागराज मंडल में 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गुढा स्टेशन पर डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक का सिग्नलिंग कार्य पूर्ण

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026