मिल्कमैन कॉलोनी में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न
- लक्की ड्रॉ में खुले कई उपहार
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नगद व मोमेंटो देकर किया सम्मान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मिल्कमैन कॉलोनी में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न। शहर के पाल रोड स्थित मिल्कमैन कॉलोनी के गली नम्बर 10 में मां अम्बे गरबा मंडल की ओर से करवाये गए तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का धूमधाम से समापन हुआ। अंतिम दिन सैकड़ों युवक- युवतियां,कपल व बच्चों ने गरबा नृत्य में बढ़चढक़र हिस्सा लिया। रंग बिरंगे परिधान में अलग- अलग वेशभूषा में सजधजकर आये गरबा नृतकों ने गुजराती, फिल्मी,राजस्थानी गानों पर जमकर नृत्य प्रस्तुति देकर धूम मचाई। गरबों के बीच मे डांडियों की खनक भी सुनाई दी।
सर्दी की गुलाबी दस्तक चोरों की मौज
इस दौरान कई नृतक अलग ही वेशभूषा में नजर आए। किसी ने वेशभूषा में लाईटिंग लगाई,कोई मोर बनकर नाच रहा था,कोई जोकर तो कोई मारवाड़ी अंदाज अपने परिधान में सजे थे। मांँ अम्बे के रूप में छोटी बच्ची ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान लगातार तीन दिवसीय गरबा महोत्सव में भाग लेने वालो को पुरस्कृत किया गया।
तीन दिवसीय गरबा महोत्सव में भाग लेने वाले नृतकों को लक्की ड्रॉ के कूपन दिए गए। इस ड्रॉ में कई तरह के उपहार रखे गए। लक्की ड्रॉ में युवतियों ने बाजी मारते हुए प्रथम विजेता कविता शर्मा को फ्रिज,द्वितीय विजेता रही किरण सोलंकी को वाशिंग मशीन,तृतीय विजेता नव्या देवड़ा को एलईडी टीवी,चतुर्थ विजेता दिव्यांशी को ज्यूसर मिक्सी औऱ पांचवी विजेता पूजा भाटी को प्रेस उपहार में दिए गए। ये लक्की ड्रॉ उपहार विष्णु भाटी और देवचंद बोराणा की तरफ से दिए गए।
गरबा-डांडिया खेलने वाले 21 बच्चों को 500 रुपये के पेट्रोल कूपन दिए गए। ये कूपन प्रमोद धानदिया की ओर से दिए गए। 9 देवियों ओर 1भैरु बनकर आये बच्चो को भी सीए कैलाश भाटी राजेश भाटी की ओर से उपहार दिए गए। गरबा-डांडियों में भाग लेने 250 नृतकों को जय भाटी द्वारा पानी के केम्पर दिए गए।
मां अम्बे गरबा मंडल के आयोजकों राकेश भाटी और रवि भाटी द्वारा गरबा महोत्सव के समापन अवसर पर रंग-बिरंगे फायर गुलाल औऱ आतिशबाजी की गई। समापन के अवसर पर घांची समाज के मौजिज श्याम लाल भाटी,घांची समाज के पूर्व अध्यक्ष जुगलकिशोर भाटी, ठाकर आनंद भाटी,कमलेश पंवार व प्रियंका प्रजापत (कोरियाग्राफर) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
