JNVU Vice-Chancellor inspected examination centers in rural areas.

जेएनवीयू कुलगुरु ने किया ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

-जैसलमेर में सामूहिक नकल का बड़ा मामला पकड़ा

-विवि की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी सख्त कार्रवाई

-टीम ने जैसलमेर जिले के एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू कुलगुरु ने किया ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परीक्षाओं की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया,वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय की फ्लाइंग टीम ने जैसलमेर जिले के एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल का गंभीर प्रकरण पकडक़र परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया है।

जन की आवाज़ पर डंडे

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.पवन कुमार शर्मा ने जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कर्माबाई महाविद्यालय खेड़ापा, राजकीय महाविद्यालय बावड़ी तथा बावड़ी महाविद्यालय बावड़ी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों,प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर-पुस्तिकाओं की सुरक्षा,अनुशासन, गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा सम्बंधित केंद्र की परीक्षा टीम को विश्वविद्यालय के दिशा- निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कुलगुरु के साथ परीक्षा नियंत्रक प्रो.ज्ञान सिंह शेखावत एवं कुलगुरु के प्रोक्टर तथा परीक्षा समिति के सदस्य डॉ. ओम प्रकाश राजपुरोहित भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिशा-निर्देश दिए।

बासनी से युवती लापता

93 परीक्षार्थियों के विरुद्ध सामूहिक नकल का केस दर्ज:-
इसी क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा गठित एक फ्लाइंग टीम,जिसमें प्रो.अमन सिंह,डॉ.सुरेश चौधरी,डॉ. ललित झाला एवं डॉ. गौरव जैन शामिल थे,ने श्रीकरणी महाविद्यालय, कजोई (जैसलमेर) परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि परीक्षा कक्ष में वीक्षक द्वारा विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से उत्तर लिखवाए जा रहे थे।

विद्यार्थियों की उत्तर- पुस्तिकाओं की जांच में यह भी पाया गया कि सभी उत्तर-पुस्तिकाओं में उत्तरों की लेखनी एवं प्रस्तुतीकरण लगभग एक समान था,जिससे सामूहिक नकल की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइंग टीम के प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 93 परीक्षार्थियों के विरुद्ध सामूहिक नक़ल प्रकरण दर्ज किया गया। विश्वविद्यालय ने पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीर मानते हुए विस्तृत प्रतिवेदन प्राप्त कर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

ओपन जेल में आज सात फेरे लेंगे हत्या के दो सजायाफ्ता कैदी

कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा ने स्पष्ट कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षा की शुचिता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। विश्वविद्यालय जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रहा है और नकल,अनियमितता अथवा परीक्षा की पवित्रता को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।