गुढा स्टेशन पर डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक का सिग्नलिंग कार्य पूर्ण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुढा स्टेशन पर डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक का सिग्नलिंग कार्य पूर्ण। उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर मंडल के गुड़ा स्टेशन पर आरडीएसओ डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए आवश्यक सिग्नलिंग कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया है।

इस कार्य के तहत स्टेशन पर स्थापित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) प्रणाली में आवश्यक तकनीकी कार्य किए गए।कार्य पूर्ण होने के बाद सोमवार सायं पहली ट्रेन को सिग्नल देकर सफलता पूर्वक संचालित किया गया। यह रेलवे की तकनीकी दक्षता एवं संरक्षित रेल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य है।

इस कार्य के अंतर्गत प्रमुख रूप से ये संशोधन किए गए।
-गुढा स्टेशन के छोर पर स्लॉट कंट्रोल (Slot Control) प्रणाली स्थापित की गई,जिससे आरडीएसओ के डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक को गुढा स्टेशन के यार्ड के साथ मुख्य रेल नेटवर्क के साथ संरक्षित रूप से संपर्क स्थापित किया जा सके।

भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस एक सप्ताह तक आंशिक रद्द

-स्टेशन के सभी 18 प्वाइंट्स के लिए प्वाइंट इंडिकेशन सर्किट (NDKR1/RDKR1) में नवीनतम रेलवे संरक्षा नीति के अनुरूप संशोधन किए गए। इन परिवर्तनों से प्वाइंट संचालन की विश्वसनीयता एवं सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह कार्य डेडिकेटेड टेस्ट में विकसित नई रेल प्रौद्योगिकियों, ट्रैक,कोच एवं अन्य रेलवे प्रणालियों के परीक्षण को अधिक प्रभावी और संरक्षित बनाने में सहायक होगा। रेलवे की आधुनिक,संरक्षित एवं तकनीकी आधारित रेल अवसंरचना विकसित करने की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026