A medical board will examine Asaram's health.

मेडिकल बोर्ड करेगा आसाराम के स्वास्थ्य की जांच

-सुप्रीम कोर्ट ने एम्स को दिया निर्देश

-एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा

जोधपुर/नई दिल्ली, (दूरदृष्टीन्यूज)मेडिकल बोर्ड करेगा आसाराम के स्वास्थ्य की जांच। अपने ही आश्रम की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरेाप में जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एम्स के निदेशक को एक मेडिकल बोर्ड बनाने का निर्देश दिया है। यह बोर्ड आसाराम की सेहत की जांच करेगा,जिन्होंने मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। यह मामला जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ के सामने सुनवाई के लिए आया। पीठ ने मेडिकल बोर्ड को एक हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

आसाराम की पैरोल व ओपन जेल की याचिका पर सरकार से जवाब तलब

सुनवाई के दौरान राजस्थान सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि फिलहाल आसाराम की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। करीब तीन महीने पहले आसाराम अयोध्या और काशी विश्वनाथ गए थे, जहां उन्होंने पैदल घूमकर दर्शन किए थे। पीठ ने साफ कर दिया कि वह तब तक नियमित जमानत नहीं दे रही है, जब तक कि अदालत इस बात से संतुष्ट नहीं हो जाती कि मेडिकल आधार पर इसकी जरूरत है।

पीठ ने कहा कि वह मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट की समीक्षा करेगी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि मेडिकल रिपोर्ट से यह साबित होता है कि आसाराम की हालत वास्तव में गंभीर है,तो अदालत नहीं चाहती कि उनके साथ कोई अनहोनी हो।

तकनीकी कार्यों के कारण जोधपुर मंडल की पांच ट्रेनें प्रभावित

अदालत ने इस मामले में एक सप्ताह में मेडिकल जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट अंतरिम जमानत की मांग पर फैसला करेगा।