80 युवाओं ने सीखे लाठी-तलवार संग सेवा सुरक्षा संस्कार के गुर
बजरंग दल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),80 युवाओं ने सीखे लाठी- तलवार संग सेवा सुरक्षा संस्कार के गुर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल उत्तर जिला की ओर से जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रविवार 14 जून को नवीन आदर्श विद्या मंदिर,राम चौक (बाग़र प्रखंड) में हुआ। 7 प्रखंडों से आए 80 शिक्षार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
उद्देश्य
युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, संगठन कौशल,शारीरिक दक्षता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास।
उद्घाटन
विहिप प्रांत सह मंत्री महेंद्रसिंह राजपुरोहित, प्रांत संयोजक विक्रम परिहार,विभाग मंत्री विक्रांत अग्रवाल और जिला अध्यक्ष प्रदीप सांखला ने मां भारती के प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता महेंद्रसिंह राजपुरोहित बोले राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम। संस्कारित- राष्ट्रनिष्ठ युवा ही देश को नई दिशा देते हैं। बजरंग दल हमेशा राष्ट्र-समाज सेवा में तत्पर रहा। विभाग मंत्री विक्रांत अग्रवाल ने युवा शक्ति से आदर्श कार्यकर्ता बन सेवा-सुरक्षा-संस्कार का सिद्धांत अपनाने का आह्वान किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्रीड़ा भारती के विविध कार्यक्रम
प्रशिक्षण
शारीरिक,बौद्धिक और व्यावहारिक सत्रों में अनुशासन,नेतृत्व,व्यक्तित्व विकास,सेवा,सुरक्षा पर फोकस रहा।योग,व्यायाम, खेलकूद,समूह चर्चा के साथ लाठी-तलवार चलाना,रस्सी पर चलना, दीवार पर चढ़ना जैसी आपातकालीन गतिविधियों का अभ्यास कराया।
विधि सत्र में क्षेत्रीय विधि संयोजक मोती सिंह राजपुरोहित ने कानूनी जानकारी दी।समापन पर प्रांत संयोजक विक्रम परिहार ने कहा युवा सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रख सेवा,सुरक्षा, संस्कार में सक्रिय भूमिका निभाएं।
ये थे मौजूद
जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, बजरंग दल संयोजक यशपाल कच्छवाह,सहसंयोजक कुशाल प्रजापत,उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार,मदन सैन,सह संयोजक दीपक प्रजापत,विधि प्रमुख दिनेश चौहान,सुरक्षा प्रमुख दिव्याग खींची,प्रचार प्रमुख भरत सोनी,धर्माचार्य संपर्क पं.जितेन्द्र शर्मा,धर्म यात्रा प्रमुख विनोद सांखला,बालोपासना प्रमुख कपिल पंवार,गौसेवा प्रमुख रोहित कुमार,बनाड प्रखंड संयोजक दिव्यांशु,कीर्ति नगर प्रखंड सत्संग प्रमुख भागीरथ,सहमंत्री शेखर, महामन्दिर प्रखंड अध्यक्ष पुनीत,उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मिलन प्रमुख नरेश,दीपल सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।शारीरिक प्रशिक्षण टोली में दिनेश चौहान,सौरभ घुसर,कुशाल प्रजापत,दिव्यांशु,ईश्वर का विशेष योगदान रहा।
