रेलवे स्टेशन पर बनाया अस्थाई प्रतीक्षालय
पांच सौ यात्रियों के एक साथ बैठने,पानी,बिजली और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेशन पर बनाया अस्थाई प्रतीक्षालय। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए अस्थाई प्रतीक्षालय की व्यवस्था की है। स्टेशन के मुख्य प्लेटफॉर्म पर पार्सल कार्यालय के पास टेंट लगाकर कुर्सियां रखी गई हैं। इस व्यवस्था में एक साथ करीब पांच सौ यात्री बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे।
अस्थाई प्रतीक्षालय में यात्रियों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ पेयजल,बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी लगाए जाएंगे,ताकि ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने में परेशानी नहीं हो। रेलवे ने त्योहारों के दौरान स्टेशन पर बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए यह अतिरिक्त व्यवस्था की है।
गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने अस्थाई प्रतीक्षालय का अवलोकन कर की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतीक्षालय में यात्रियों की जरूरत के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से मोबाइल चार्जिंग पॉइंट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों के बैठने और अन्य सुविधाओं को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
इस दौरान सीनियर डीसीएम हितेश यादव सहित अनेक अधिकारी डीआरएम के साथ रहे। त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचते हैं। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर भीड़ और बैठने की जगह की कमी को देखते हुए यह अस्थाई प्रतीक्षालय उपयोगी साबित होगा। करीब पांच सौ यात्रियों की क्षमता वाली इस व्यवस्था से यात्रियों को ट्रेन आने तक आराम से बैठने की सुविधा मिलेगी।
Related posts:

सांचौर के बहुचर्चित जालम सिंह हत्याकांड के आरोपी की अन्तरिम जमानत खारिज

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में सुधरी जोधपुर की रैंकिंग

डंपर की चपेट में आई बाइक बाल-बाल बचा सवार

ट्रक में लगी भीषण आग जेसीबी से पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया

फर्जी पट्टा बनाने का आरोपी निगम कर्मचारी रिमांड पर

तीन बार पलटी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर रुकी

गैस कंपनी के नाम पर मां-बेटे के अकाउंट से 7 लाख रुपए निकाले

आठ बार सर्जरी के बाद भी मुश्किलें: किडनी की नस को नुकसान पहुंचाने का आरोप

