ट्रक में लगी भीषण आग जेसीबी से पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रक में लगी भीषण आग जेसीबी से पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया। जिले के जोलियाली गांव में बुधवार देर रात चारे से भरे एक ट्रक में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में आग की लपटें उठने लगी और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने टैंकरों से पानी डालकर और जेसीबी की सहायता से आग पर काबू पाया। हालांकि, आग में ट्रक की बॉडी को नुकसान पहुंचा है।
फर्जी पट्टा बनाने का आरोपी निगम कर्मचारी रिमांड पर
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12.30 बजे गांव में ज्वार के चारे से भरा 12 चक्का ट्रक खड़ा था, जिसमें अचानक से आग लग गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर टैंकर की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
इसके बाद जेसीबी मंगवाई गई। जिससे ट्रक को पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया गया। इस काम में गांव के सैकड़ों ग्रामीण जुटे। हालांकि, आग से ट्रक की बॉडी को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
Related posts:

डंपर की चपेट में आई बाइक बाल-बाल बचा सवार

फर्जी पट्टा बनाने का आरोपी निगम कर्मचारी रिमांड पर

तीन बार पलटी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर रुकी

गैस कंपनी के नाम पर मां-बेटे के अकाउंट से 7 लाख रुपए निकाले

आठ बार सर्जरी के बाद भी मुश्किलें: किडनी की नस को नुकसान पहुंचाने का आरोप

एकल उपयोग प्लास्टिक को कहे ना

उजालों का पंच पर्व दीपोत्सव

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

