Doordrishti News Logo

तीन बार पलटी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर रुकी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन बार पलटी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर रुकी। जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर बालेसर के पास 54 मील में गुरुवार दोपहर एक स्कॉर्पियो पलटकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। उसे निजी वाहन से जोधपुर रेफर किया गया।

गैस कंपनी के नाम पर मां-बेटे के अकाउंट से 7 लाख रुपए निकाले

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी। जवाहर नगर के पास तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर गाड़ी पर संतुलन खो बैठा। स्कॉर्पियो तीन बार पलटी और सडक़ किनारे खड़े खेजड़ी के पेड़ से टकराकर रुक गई। आस पास के लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और निजी वाहन से जोधपुर भेजा।