एकल उपयोग प्लास्टिक को कहे ना
BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह 1 से 7 नवम्बर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एकल उपयोग प्लास्टिक को कहे ना। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामूदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह (1 से 7 नवम्बर) के अवसर पर अधीक्षण अभिंयता संजय माथुर के निर्देशन में बनाड रोड के पास स्थित कच्ची बस्ती में सिंगल युज प्लास्टिक के उपयोग नही करने के बारे में जागरूकता कार्यकम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यहां के निवासीयों को इससे होने दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक विकास विशेषज्ञ धीरेन्द्र वैष्णव ने बस्तीवासीयों को BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए बताया की सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियों,कप,प्लेट एवं अन्य डिस्पोजेबल प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग नही करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निमार्ण में आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
संदेश :-
एकल उपयोग प्लास्टिक कहे ना,पर्यावरण बचाएं और भविष्य सुरक्षित बनाएँ।
Related posts:

आठ बार सर्जरी के बाद भी मुश्किलें: किडनी की नस को नुकसान पहुंचाने का आरोप

उजालों का पंच पर्व दीपोत्सव

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

