गैस कंपनी के नाम पर मां-बेटे के अकाउंट से 7 लाख रुपए निकाले
ब्लॉक करवाने के बाद भी खाते से कटे पैसे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गैस कंपनी के नाम पर मां-बेटे के अकाउंट से 7 लाख रुपए निकाले। शहर में गैस कंपनी के नाम पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके के रहने वाले मां-बेटे के बैंक खातों से करीब 7 लाख रुपए उड़ा लिए। बेटे का कहना है कि खाते से रुपए कटने की जानकारी मिलने पर उसने अकाउंट ब्लॉक करवा दिया था,इसके बावजूद खाते से पैसे निकलते रहे। पीडि़त परिवार ने मामले को लेकर थाने में शिकायत की है।
ठगों ने थिंक गैस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर फोन किया और उसके बाद में उनके स्टेट बैंक और एसबीआई बैंक खाते से करीब 7 लाख रुपए निकाल दिए। मामले में बैंक पर लापरवाही के आरोप भी लगे हैं। बेटे महिपाल सिंह कर्णावट का आरोप है कि उनके पिता दिलीप सिंह का एसबीआई बैंक ओर दादी लक्ष्मी देवी का पीएनबी बैंक में खाता है।
आठ बार सर्जरी के बाद भी मुश्किलें: किडनी की नस को नुकसान पहुंचाने का आरोप
तीन नवंबर को उनके खाते से 14 बार ट्रांजेक्शन हुए। जिसमें 8 लाख 1 हजार 919 रुपए निकाल दिए गए। इनमें से कुछ रुपए रिफंड हुए हैं। इसकी रिपोर्ट साइबर पोर्टल पर करवाई। पुलिस को पूरा रिकॉर्ड भी दिया है। पिता के नाम वाले पीएनबी खाते से करीब डेढ़ लाख और दादी के नाम वाले एसबीआई खाते से करीब 5 लाख 50 हजार की ठगी हुई है। उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया में 3 नवंबर की रात को कॉल कर उसकी कंप्लेंट भी की।
खाता ब्लॉक करवाने की कार्रवाई भी करवाई। इसके बावजूद उनके खाते से अगले दिन 4 नवंबर को उनके खाते से 41 हजार 213, 48 हजार, 31 हजार 660 और 160 रुपए निकाल दिए गए। ये बैंक की लापरवाही है और इसके खिलाफ कार्रवाई भी की जानी चाहिए।
Related posts:

आठ बार सर्जरी के बाद भी मुश्किलें: किडनी की नस को नुकसान पहुंचाने का आरोप

एकल उपयोग प्लास्टिक को कहे ना

उजालों का पंच पर्व दीपोत्सव

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

