Doordrishti News Logo

फर्जी पट्टा बनाने का आरोपी निगम कर्मचारी रिमांड पर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्जी पट्टा बनाने का आरोपी निगम कर्मचारी रिमांड पर। फर्जी पट्टा बनाने के मामले में गिरफ्तार नगर निगम का कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस अब पूछताछ करेगी कि उसने फर्जी पट्टा किसकी मदद से बनाया। इसके साथ कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं। इसको लेकर भी पूछताछ की जाएगी। बता दें कि जोधपुर की भगत की कोठी थाना पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए नगर निगम के कनिष्ठ सहायक हरवंश कल्ला को गिरफ्तार किया था।

तीन बार पलटी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर रुकी

आरोपी के खिलाफ परिवादी ने प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद के बीच पट्टा बनाकर देने के नाम पर रुपए लेने को लेकर मामला दर्ज करवाया गया था। इसी के आधार पर पुलिस ने अब जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।