Doordrishti News Logo

निःशुल्क स्कूटी योजना के आवेदन 31 जुलाई तक

  • दिव्यांगों के लिए सुनहरा मौका
  • 2500 को मिलेगा लाभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निःशुल्क स्कूटी योजना के आवेदन 31 जुलाई तक। राज्य सरकार की निःशुल्क स्कूटी योजना में विशेष योग्यजनों के लिए आवेदन शुरू। 2500 दिव्यांगों को मिलेंगी स्कूटी। अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि योजना का उद्देश्य चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना है। लाभ उन्हीं को मिलेगा जो राजकीय/मान्यता प्राप्त कॉलेज में नियमित छात्र हैं या रोजगाररत हैं।

80 युवाओं ने सीखे लाठी-तलवार संग सेवा सुरक्षा संस्कार के गुर

पात्रता शर्तें
-न्यूनतम 40% चलन निःशक्तता प्रमाण पत्र + यूडीआईडी कार्ड जरूरी।

-राजस्थान का मूल निवासी हो।

-पेंशन न लेने वालों की परिवारिक आय 2 लाख से ज्यादा न हो।

-छात्रों के लिए कोई आयु सीमा नहीं। रोजगाररत को 18-29 साल में प्राथमिकता,सीट बची तो 45 साल तक मौका।

-वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य।

-8 साल में सरकारी स्कूटी/ट्राइसाइकिल न ली हो, शपथ पत्र देना होगा।

जरूरी दस्तावेज
आय प्रमाण पत्र, निःशक्तता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी,मूल निवास, आधार,जनआधार,आयु प्रमाण पत्र,अध्ययन/रोजगार प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, विकलांगता दर्शाता फोटो। सभी दस्तावेज जनआधार में अपडेट होने पर ही आवेदन मान्य।

कैसे करें आवेदन
SSO पोर्टल http://www.sso.rajasthan.gov.in पर “SJMS DSAP”आइकन से ई-मित्र के जरिए ऑनलाइन। आक्षेप की पूर्ति अंतिम तिथि से 15 दिन में करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला सामाजिक न्याय कार्यालय या नजदीकी ई-मित्र से संपर्क करें।