Doordrishti News Logo

टॉय ट्रेन जब्त चालक गिरफ्तार

  • मण्डोर उद्यान में संचालित टॉय ट्रेन दुघर्टना का मामला
  • हादसे में गई थी पांच साल की मासूम की जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टॉय ट्रेन जब्त चालक गिरफ्तार।शहर के मंडोर उद्यान में चार दिन पहले टॉय ट्रेन से गिरने पर हादसे में मासूम बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किए जाने के साथ टॉय ट्रेन को जब्त किया है। घटना में प्रयुक्त ट्रेन मैसर्स देव कृपा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा संचालित थी।

मंडोर थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि 1 जून को मोहम्मद हबीब पुत्र कमरुद्दीन निवासी बरकत साहब की हवेली,बम्बा स्कूल द्वारा थाना मण्डोर पर रिपोर्ट पेश की गई कि 31 मई को उसकी पत्नी अफसाना, पुत्री अनायरा उम्र 5 वर्ष तथा अन्य परिजन मण्डोर उद्यान में मनोरंजन के लिए गए थे।

शाम लगभग 06 बजे वे मण्डोर उद्यान स्थित टॉय ट्रेन में सवार हुए। यात्रा के दौरान ट्रेन चालक द्वारा कथित रूप से लापरवाही पूर्वक अचानक ब्रेक लगाने से बालिका अनायरा ट्रेन से उछलकर नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया।

दस रुपए के बंडल देने का कहकर सैलून कार्मिक 20 हजार लेकर चंपत

थानाधिकारी बारहठ ने बताया कि घटना के शीघ्र खुलासे एवं दोषियों की पहचान के लिए पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त मण्डोर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मण्डोर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण,सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं विशेष स्रोतों से जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही टॉय ट्रेन के संचालन एवं स्वामित्व संबंधी अभिलेख प्राप्त करने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण से पत्राचार किया गया।

जांच में पाया गया कि उक्त टॉय ट्रेन का संचालन मैसर्स देव कृपा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा किया जा रहा था। कम्पनी संचालक से पूछताछ करने पर घटना के समय ट्रेन का चालक मगजी की घाटी मंडोर निवासी शान्तिलाल वैष्णव होना सामने आया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया गया है।