Doordrishti News Logo

दस रुपए के बंडल देने का कहकर सैलून कार्मिक 20 हजार लेकर चंपत

  • पीड़ित ने रिश्तेदार की शादी के लिए मांगे थे रूपए
  • कई लोगों के साथ फ्रॉड का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दस रुपए के बंडल देने का कहकर सैलून कार्मिक 20 हजार लेकर चंपत। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 17 ई में रहने वाले एक युवक के साथ सैलून कार्मिक ने धोखाधड़ी कर 20 हजार रुपए लेकर चंपत हो गया। पीडि़त ने रिश्तेदार की शादी के लिए दस दस रुपयों के बंडल दिलवाने की बात की थी।

आरोप है कि सैलून कार्मिक कई लोगों से इस तरह का फ्रॉड कर फरार हो चुका है। पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब केस दर्ज कर जांच आरंभ की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में 17 ई 696 निवासी सोहेल शेख पुत्र अब्दुल रहीम शेख ने रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट में बताया कि कुम्हारों का मोहल्ला उदयरामसर बीकानेर निवासी मुकेश ने धोखाधड़ी की है। पीडि़त की जान पहचान आरोपी मुकेश से एक हैयर सैलून 17 ई चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पर तीन साल पहले हुई थी। यह सैलून की दुकान उसके मित्र अशोक की है। जिसकी दुकान पर अभियुक्त मुकेश काम करता था। नियमित आने जाने से आरोपी मुकेश से दोस्ती हो गई, ऐसे ही एक दिन बातें करते समय कहा गया कि मेरे रिश्तेदारी में शादी आने वाली है, जिसके लिए मुझे 10 रुपए के नये नोट चाहिए।

डॉ.प्रदीप कुमार को राष्ट्रीय IEI यंग इंजीनियर्स अवार्ड

तब मुकेश ने बताया कि मेरी बैंक में जान पहचान है, मैं आपको दस रूपए के नये नोटो का बंडल उपलब्ध करवा दूंगा। जिसके लिए मुझे पांच से सात दिन पहले पेमेन्ट देना होगा। इस पर मुकेश पर भरोसा करते हुए उसके फोन नम्बर पर 6 मार्च को 20 हजार रूपए भेजे गए। उसने 10 मार्च तक नोट उपलब्ध करवाने की बात की थी। मगर समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने नोटों का बंडल उपलब्ध नहीं करवाया। वापिस रूपए मांगे जाने पर फोन उठाना बंद कर दिया। पीडि़त अपने दोस्त की दुकान पर गया तो पता लगा कि वह छुट्टी लेकर गया है। वापिस आ जाएगा। बाद में उसके मित्र अशोक ने बताया कि मुकेश कई लोगों के रूपए लेकर भाग गया है।

रिपोर्ट में आरोप है कि मुकेश कई लोगों से तकरीबन चार लाख रूपए लेकर फरार हुआ है। पीडि़त ने पुलिस में इसका मामला दर्ज कराना चाहा तब मामला दर्ज नहीं किया गया। इस पर अब कोर्ट के मार्फत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है।