Doordrishti News Logo

तीन शातिर नकबजन के साथ माल खरीददार भी पकड़ा

  • चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 23 सेक्टर में बड़ी चोरी का खुलासा
  • चार आरोपी गिरफ्तार -बुजुर्ग दंपती तीर्थ यात्रा पर गए थे
  • घर से लाखों के जेवरात चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन शातिर नकबजन के साथ माल खरीददार भी पकड़ा।
शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने सेक्टर 23 में 15 मई की रात को एक मकान में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर नकबजनों को पकड़ा है। आरोपियों के साथ में एक माल खरीददार सुनार को भी पकड़ा गया है।

आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया है। इनके अब आभूषण आदि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में बड़ी भील बस्ती चांदपोल निवासी गोपाल,मुकेेश उर्फ बादशाह और कागा कांगड़ी नागौरी गेट निवासी मोहसीन उर्फ शाहरूख उर्फ नैना को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रकरण में चोरी का माल खरीदने वाले सुनार हिमांशु को भी पकड़ा है। फिलहाल अब इनकी निशानदेही पर ज्वैलरी आदि की बरामदगी के प्रयास चल रहे है।

टॉय ट्रेन जब्त चालक गिरफ्तार

यह है मामला 
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 23/548 निवासी आकाश चाण्डक ने रिपोर्ट में बताया कि उसके माता-पिता चन्द्रकिशोर चाण्डक और सूरज चाण्डक घर में रहते हैं। दोनों वरिष्ठ नागरिक हैं। आकाश वर्तमान में नोएडा में बैंक में नौकरी करता है। मकान की ऊपरी मंजिल पर जीवा नामक महिला अपने परिवार के साथ किराये पर रहती है। गत 14 मई की सुबह करीब 10.30 बजे आकाश के माता-पिता घर पर ताला लगाकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए थे।

अगले दिन 15 मई की सुबह करीब 6.38 बजे पड़ोसी महिला ने फोन कर सूचना दी कि किरायेदार जीवा घर पहुंची है और उसने बताया कि रात में अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोडक़र चोरी कर ली है तथा घर का सामान बिखरा पड़ा है।

सूचना मिलने पर आकाश ने जोधपुर में रहने वाले अपने साले सागर शाह को घर भेजा। सागर शाह ने वीडियो कॉल के माध्यम से घर की स्थिति दिखाई। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। आकाश नोएडा से जोधपुर पहुंचा और घर का निरीक्षण किया। घर की जांच करने पर अलमारी और सामान अस्त-व्यस्त मिला। पीडि़त ने बताया कि घर से सोने के कीमती आभूषण,चांदी के आर्टिकल और नकदी चोरी हुई है।