Doordrishti News Logo

सड़क पार कर रही महिला की बालवाहिनी के चपेट में आने से मौत

  • बेटे के सामने मां की मौत
  • बालवाहिनी में महिला का बेटा भी सवार
  • चालक भी साढू पुत्र

जोधपुर(डीडीन्यूज),सड़क पार कर रही महिला की बालवाहिनी के चपेट में आने से मौत। शहर के एयरपोर्ट रोड पर आज सुबह एक बालवाहिनी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला सडक़ क्रॉस कर रही थी। इस बालवाहिनी को उसके साढू का बेटा ही चला रहा था,जिसमें महिला का खुद का बेटा भी बैठा हुआ था। पुलिस ने एमडीएम अस्पताल में शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। फिलहाल अग्रिम पड़ताल जारी है।

एयरपोर्ट थानाधिकारी रामकृष्ण ताडा ने बताया कि सांसी कॉलोनी की रहने वाली 35 वर्षीय जसोदा पत्नी स्व.अनिल सांसी आज सुबह अपने बेटे को बालवाहिनी में बैठाकर सडक़ क्रॉस कर रही थी। तभी वह उसी बालवाहिनी की चपेट में आ गई और बुरी तरह घायल हो गई। तब उसे तत्काल एमडीएम अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी ताडा ने बताया कि बालवाहिनी का चालक महिला का साढू पुत्र है। मामले में शव को लेकर कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026

थार की टक्कर से घायल युवक की एक माह बाद मौत

September 6, 2026

सस्ता ड्रोन कैमरा का लालच देकर 1.40 लाख की ठगी

September 6, 2026