Doordrishti News Logo

खेत में रास्ते को लेकर विवाद युवक पर जानलेवा हमला

जोधपुर(डीडीन्यूज),खेत में रास्ते को लेकर विवाद युवक पर जानलेवा हमला। शहर के निकट राजवां गांव में खेत से निकल रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठियों सरिया से जानलेवा हमला किया। जिससे युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

नाकाबंदी में हिस्ट्रीशीटर ने हैडकांस्टेबल पर स्कार्पियो चढ़ाने का किया प्रयास

राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में सिंधियां का बास सिवांची गेट निवासी असलम खान पुत्र मो. सफीक ने पुलिस को बताया कि 25 मई की शाम के समय वह राजवा गांव में स्थित अपने खेत पर गया था। जहां पर रास्ता के विवाद को लेकर जाफर खान,अय्यूब खान, अनवर खान,अकबल खान,नेनी और हिना खान ने तब वहां उसके और भाई व भतीजे पर सरियों और लाठियों डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करके नुकसान पहुंचाया।