राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन। राष्ट्रपति प्रमाण पत्र टेस्टिंग कैंप में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के राज्य स्तरीय शिविर में स्काउट्स अभिनव प्रदर्शन कर रहे हैं।
मंडल प्रशिक्षण केंद्र विट्ठलेश वन चौपासनी में 24 से 28 अक्टूबर तक आयोजित शिविर में सभी जिलों के 280 स्काउट्स राष्ट्रीय स्तरीय राष्ट्रपति पुरस्कार पाठ्यक्रम से संबंधित परीक्षाएं दे रहे हैं।
568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी
शिविर संचालक दिलीप माथुर और छतर सिंह पिड़ीयार ने बताया कि स्काउट्स की अनुशासन शीलता और प्रतिदिन 18 घंटे विभिन्न कौशलों की टेस्टिंग में प्रदर्शन ने परीक्षकों को प्रभावित किया है। राष्ट्रीय परीक्षक चीफ एग्जामिनर विजय प्रसाद शर्मा,कैंपऑब्जर्वर विजय कुमार शुक्ला सहित अन्य परीक्षकों के मार्गदर्शन में शिविर चल रहा है।
राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत ने शिविर का अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिए और पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन शीलता एवं सेवाभावी ही स्काउट की पहचान है।
सफल प्रतिभागियों को CBT टेस्टिंग कैंप में शामिल होने का अवसर मिलेगा,जिसके बाद उन्हें राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
