रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ। ट्रेन में सामान छूटना या स्टेशन पर अपनों से बिछड़ जाना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। ऐसे में उत्तर पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों के लिए भरोसा बनकर सामने आ रहा है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार बीते एक माह में आरपीएफ ने 146 मामलों में यात्रियों का छूटा सामान लौटाया और 70 बच्चों,महिलाओं व पुरुषों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया। यह कार्य महाप्रबंधक पंकज शर्मा के मार्गदर्शन और IG-सह-PCS C ज्योति कुमार सतीजा के नेतृत्व में किया गया।
568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी
सूरतगढ़ स्टेशन पर चोरी हुए दो मोबाइल फोन सीसीटीवी फुटेज से बरामद किए गए। सामान चोरी के 24 अन्य मामलों में भी आरोपियों को पकड़ा गया। जोधपुर मंडल में ओवरहेड बिजली तार चोरी के दो बड़े मामलों का भी खुलासा किया गया।
‘नन्हे फरिश्ते’ अभियान के तहत भटके बच्चों को सुरक्षित संरक्षण दिलाया गया। साथ ही रेलवे अधिनियम के उल्लंघन के 1407 मामले दर्ज कर 3.43 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया और 15 लोगों को गिरफ्तार कर 99 हजार की रेल संपत्ति बरामद की गई।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

