Doordrishti News Logo

25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 266 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

  • लोकसभा चुनाव-2024
  • वर्ष 2019 के मुकाबले प्रत्याशियों की संख्या 17 अधिक
  • सर्वाधिक 18 प्रत्याशी चित्तौड़गढ़ में -सबसे कम 4 करौली-धौलपुर में

जयपुर,25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 266 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।राजस्थान में सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश में 266 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। इनमें 247 पुरुष और 19 महिला प्रत्याशी हैं।पहले चरण में मतदान वाले 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 102 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दूसरे चरण वाले 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 152 प्रत्याशी मुकाबले में हैं,जिनमें 145 पुरुष एवं 7 महिलाएं शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सर्वाधिक 18 प्रत्याशी चित्तौड़गढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं और सबसे कम 4 प्रत्याशी करौली-धौलपुर में हैं।उन्होंने बताया कि 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में महिला प्रत्याशी हैं। सर्वाधिक 3 महिलाएं भरतपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

यह भी पढ़ें – तस्करी का चार माह से फरार वांछित अपराधी गिरफ्तार

वर्ष 2019 के मुकाबले प्रत्याशी बढ़े
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले प्रत्याशियों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रदेश के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान में 266 (247 पुरुष,19 महिला) प्रत्याशी मुकाबले में हैं। वर्ष 2019 में कुल 249 (226 पुरुष,23 महिला) प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रत्याशी की संख्या 17 की वृद्धि हुई है।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रवार कुल प्रत्याशी

2024 (2019)
1- गंगानगर: 9 (9)
2- बीकानेर: 9 (9)
3- चूरू: 13 (12)
4- झुंझुनू: 8 (12)
5- सीकर: 14 (12)
6- जयपुर ग्रामीण: 15 (8)
7- जयपुर: 13 (24)
8- अलवर: 9 (11)
9- भरतपुर: 6 (8)
10-करौली-धौलपुर: 4 (5)
11- दौसा: 5 (11)
12- नागौर: 9 (13)
13- टोंक-सवाई माधोपुर: 11 (8)
14- अजमेर: 14 (7)
15- पाली: 13 (8)
16- जोधपुर: 15 (10)
17- बाड़मेर: 11 (7)
18-जालोर: 12 (15)
19-उदयपुर: 8 (9)
20-बांसवाड़ा: 8 (5)
21-चित्तौड़गढ़: 18 (10)
22-राजसमंद: 10 (10)
23-भीलवाड़ा: 10 (4)
24-कोटा: 15 (15)
25- झालावाड़-बारां: 7 (7)

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल और दूसरे चरण में 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शाला क्रीड़ा संगम में तीरंदाजी रेंज की सुविधा शुरू

July 28, 2026

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम

July 28, 2026

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

July 28, 2026

तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद

July 28, 2026

चलती ट्रेन से गिरा युवक अस्पताल में मौत

July 28, 2026

विदेशी चिकित्सा शिक्षा पर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित

July 28, 2026

महंगे पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय: शर्मा

July 28, 2026

रोटरी क्लब जोधपुर को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 30 डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड

July 28, 2026

जोधपुर में सामान्य से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश

July 28, 2026