11-people-died-in-a-horrific-road-accident-near-joshimath-in-uttarakhand

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास भीषण सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास भीषण सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

  • 7 सौ मीटर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो
  • 3 लोग घायल,2 सुरक्षित
  • 16 लोग सवार थे टाटा सूमो में
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गहरा दुःख प्रकट
  • दुर्घटना की जांच के आदेश
  • मुख्यमंत्री ने दिया मृतकों के परिजन को 2-2लाख रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता

देहरादून,उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ-दुमक रोड पर जोशीमठ से लगभग 55 किमी दूरी पर पल्ला जखोल गांव में सवारियों से भरी टाटा सूमो 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से 11 की मौत हो गई। जिसमे दो महिलाएं भी शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य मे जुटी। एसडीआरएफ की टीम दुर्घटना स्थल की खाई में उतरकर 2 महिला व 9 पुरुषों के शव निकाल कर खाई से ऊपर लाए। टीम ने वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग कर पता लगाया। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ का रेस्क्यू कार्य जारी था।

ये भी पढ़ें-खारीकलां गांव का मामला,तीन प्रकरण दर्ज,11 लोग गिरफ्तार

11-people-died-in-a-horrific-road-accident-near-joshimath-in-uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर दुर्घटना की जानकारी ली और राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

प्राप्त जसनकारी के अनुसार शुक्रवार को जोशीमठ तहसील के किमाणा की ओर जा रही टाटा सूमो पल्ला जखोला रोड पर 7 सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत कार्य मे जुटी है। टीम को अंधेरे में रेस्क्यू में जुटी हुई थी। डीआइजी गढ़वाल परीक्षेत्र की जानकारी के अनुसार आज चमोली जिले के उरगम घाटी स्थित पल्ला जखोल (राजस्व पुलिस क्षेत्र) में टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अब तक मिली सूचना के अनुसार 11 लोगों की मौत होने और 3 लोगों की घायल हैं। वाहन में 16 लोग सवार थे जिसमें 2 लोग सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें-किशोरी ने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पॉक्सो में केस दर्ज

मृतकों की सूची

1-दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह,ग्राम उछग्वाड 51 वर्ष

2- सिताब सिंह चौहान पुत्र धनसिंह 61 वर्ष

3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह, ग्राम किमाणा 27 वर्ष

4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल, ग्राम कलकोट 43 वर्ष

5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल,ग्राम किमाणा 46 वर्ष

6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह,ग्राम कलकोट 37 वर्ष

7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह,ग्राम डुमक 46 वर्ष

8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर,ग्राम डुमक 43 वर्ष

9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 50 वर्ष ग्राम जखोल

10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम पल्ला 70 वर्ष

11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह उम्र 70 वर्ष ग्राम सुभाई

घायलों की सूची

1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह इलाहाबाद

2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह,हापुड़

3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह 38

इस दुर्घटना में 2 लोग हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर 20 वर्ष ग्राम कलकोट और जीतपाल पुत्र हरिसिंह 50 वर्ष ग्राम किमाणा सुरक्षित हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-

Similar Posts