हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग टीन शेड गिरा
- दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
- जनहानि नहीं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग टीन शेड गिरा। बासनी हड्डी मिल क्षेत्र की एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। इस दौरान लोहे का टीन शेड गिर गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन
चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान ने बताया कि बासनी के हड्डी मिल, श्रमिक बस्ती के पास बनी एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलने के बाद बासनी के अलावा शास्त्रीनगर,चौपासनी, बोरानाडा,मंडोर से गाडिय़ां बुलाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री जहां बनी हुई है उसके पास आवासीय बस्ती भी है। हालांकि समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ी जनहानि टल गई। पहले भी बासनी के गणेश नगर में चल रही अवैध केमिकल फैक्ट्री में आग के बाद हुए ब्लास्ट में कई फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मौत हो गई थी।
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

