बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया,मौत। शहर के डीपीएस सर्किल के पास में सोमवार की देर रात एक बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकरा गया। गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बुरी तरह घायल युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।
मृतक के रिश्तेदार भाई की तरफ से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि नया गांव भरलों की नाडी मसूदा ब्यावर हाल नयापुरा चौखा निवासी सुरेश सिंह पुत्र पांचुसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई 21 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्र भोलासिंह बाइक लेकर सोमवार की देर रात पाल डीपीएस सर्किल रोड से निकल रहा था।
मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत
उसकी बाइक के सामने कोई आवारा पशु आ गया। हादसे में रविंद्र बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुुपुर्द किया।
Related posts:

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

निलम्बन आदेश पर उच्च न्यायालय की रोक

विद्यार्थियों को दिया सतत जीवनशैली का संदेश

शांतिनाथ प्रभु की स्नात्र एवं गुरुदेव की अष्टप्रकारी पूजा

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

