Doordrishti News Logo

पुलिस को आते देखकर गांजा फैंक कर भागा युवक 246 ग्राम गांजा बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),पुलिस को आते देखकर गांजा फैंक कर भागा युवक 246 ग्राम गांजा बरामद। शहर की महामंदिर पुलिस ने भदवासिया सांसी बस्ती में गश्त में 246 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी पुलिस को आते देखकर गांजा फैंक कर भाग निकला। पुलिस ने उसे नामजद कर अब तलाश आरंभ की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

खेत पर जुताई करने पहुंचे कृषक पर जानलेवा हमला

महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार सोमवार को वे गश्त पर थे। तब 23-24 की रात को भदवासिया सांसी बस्ती पहुंचे। एक युवक पुलिस को आते देखकर पॉलिथीन की थैली फैंक कर भाग गया। थैली को चैक करने पर उसमें 246 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान भदवासिया सांसी कॉलोनी निवासी पिल्लू उर्फ धर्माराम के रूप में की है। उसकी अब तलाश की जा रही है।