Doordrishti News Logo

भूलवश जहरीली दवाई का सेवन से महिला की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भूलवश जहरीली दवाई का सेवन से महिला की मौत। शहर के निकट लूणी स्थित लोलावास गांव में एक महिला ने अपने घर में भूल से जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। पति की तरफ से लूणी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

ड्यू डिलाइट कैफे में हुक्का पिलाने पर कार्रवाई

लूणी पुलिस ने बताया कि लोलावास गांव की रहने वाली 30 साल की ममता पत्नी भंवरलाल पालीवाल ने 23 अगस्त को अपने घर पर भूल से जहरीली दवाई का सेवन कर लिया था। उसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजन अस्पताल लेकर गए,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। पति भंवरलाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी।