Doordrishti News Logo

खेत पर जुताई करने पहुंचे कृषक पर जानलेवा हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेत पर जुताई करने पहुंचे कृषक पर जानलेवा हमला। शहर के निकट झंवर स्थित विष्णुनगर लूणावास गांव में एक कृषक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उस पर पत्थर और धारदार हथियार से हमला किया। पीडि़त ने कुछ लोगों को नामजद कर झंवर थाने में रिपोर्ट दी है।

झंवर पुलिस ने बताया कि विष्णु नगर लूणावास गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र हुकम सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने खेत पर जुताई करने गया था। तब गांव के ही भींवसिंह, ललित सिंह,भोमसिंह आदि ने मिलकर उस पर पत्थरों और धारदार हथियार से हमला किया।

हमले में वह घायल हुआ है। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि इनके बीच में आपसी विवाद है।आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अब अग्रिम जांच की जा रही है।

दो स्थानों से बाइक चोरी 
माता का थान पुलिस ने बताया कि राजाराम नगर भदवासिया बेरा के पास रहने वाले राजेश पुत्र अशोक ने रिपोर्ट दी कि वह बैंक में नौकरी करता है। वह अपनी बाइक लेकर सारण नगर पुल की तरफ से गया था। पुल के नीचे उसने अपनी बाइक को खड़ा किया था,जहां से गाड़ी चोरी हो गई।

इसी तरह रातानाडा कृष्ण मंदिर में दर्शन करने आए हनुमानदड़ी झालामंड निवासी भवानी सिंह पुत्र करण सिंह की बाइक चोरी हो गई। वह मंदिर से दर्शन कर वापिस आया तब तक उसकी बाइक चोरी हो गई। उसने घटना के संबंध में रातानाडा पुलिस थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दी।