Doordrishti News Logo

अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

  • जेल भेजा
  • ढाई साल पहले खरीदी थी

जोधपुर,अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार।कमिश्ररेट की लूणी थाना पुलिस और डीएसटी (पश्चिम) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। अवैध पिस्टल और मैगजीन चालू हालत में मिली।

पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। मामले की जांच एसआई सुलोचना को सौंपी है। थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी (पश्चिम) एसआई पिंटू को मुखबिर से सूचना मिली कि लूणी के विश्नोईयों का बास निवासी मनीष पुत्र धनराज लखारा के पास अवैध पिस्टल है। जो चालू हालत में है।

यह भी पढ़िए – एमडीएमएच में एक दिन में 4 कुल्हे और 3 घुटने का सफल प्रत्यारोपण

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मनीष को पकड़ा। जिसके पास से पुलिस को एक देशी कट्टा और मैगजीन चालू हालत में मिली। लाइसेंस का पूछने पर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। लूणी थाने के एसआई अनिल गुजराल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।

एसआई सुलोचना ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह पिस्टल ढाई साल पहले 35 हजार रुपए में ट्रक ड्राइवर से खरीदी थी। जिसे वह नहीं जानता।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026