835 ग्राम अफीम दूध के साथ तस्कर को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),835 ग्राम अफीम दूध के साथ तस्कर को पकड़ा। डांगियावास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसते हुए 835 ग्राम अफीम दूध के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क की कडिय़ां खंगाल रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
धोरों में नशे का कारोबार: खेतों में चल रही एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़
डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के रशीदा में कार्रवाई की गई है। टीम ने भादुओं की ढाणी निवाीस रामेश्वर भादू पुत्र अमराराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ये पता लगाने में जुटी हुई है कि अफीम को कहां से खरीदकर लाया गया था और उसे कहां सप्लाई किया जाना था। पूछताछ के बाद कई अन्य सप्लाई नेटवर्क से जुड़े तस्करों के नामों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
