निजी बस ऑपरेटरों का एक दूसरे पर हमला,परस्पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी बस ऑपरेटरों का एक दूसरे पर हमला, परस्पर केस दर्ज। रूट की बसों को लेकर निजी बस ऑपरेटरों में विवाद गहराता जा रहा है। दो निजी बस ऑपरेटरों की बीच में कटारड़ा फांटा पर विवाद हुआ और मारपीट, छीपाझपटी और नगदी चोरी के प्रकरण परस्पर दर्ज कराए गए हैं। मामलें में बोरानाडा पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
तनावड़ा हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि श्याम नगर पाल रोड निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र दुर्ग सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बसें जोधपुर से भांडू और कटारड़ा मार्ग पर चलाता है। दो दिन पहले जब वह बस लेकर भांडूकलां तक पहुंचा तब पूनम सिंह,जसवंत सिंह आदि लोगों ने उसकी बस को रुकवा कर मारपीट की और तोडफ़ोड़ की। वहीं क्रॉस में पूनम सिंह पुत्र दौलतसिंह ने रिपोर्ट दी कि वह बस लेकर भांडूकलां पहुंचा तब सुरेंद्र सिंह, काव्यराज सिंह, चैनसिंह, मेघसिंह आदि ने अपनी बस को उसकी बस के आगे लगाकर रोका और मारपीट करते हुए तोडफ़ोड़ की।
आरोपियों ने उसके पास से दो हजार रूपए, मोबाइल सोने की चेन आदि छीन लिए। बोरानाडा पुलिस अब पर परस्पर दर्ज कराए केस में जांच आरंभ की है। निजी बस ऑपरेटरों में काफी समय से रूट पर बसें चलाने को लेकर विवाद होता रहा है। गत दिनों दल्ले खां चक्की के पास में भी विवाद हुआ था और शास्त्रीनगर पुलिस ने दो बसों को जब्त करने की कार्रवाई की थी।
