पड़ौसी ने लूटी थी वृद्धा की कंठी
जुआ सट्टा खेलने की आदत से उधारी चढ़ गई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पड़ौसी ने लूटी थी वृद्धा की कंठी।निकटवर्ती बनाड़ स्थित बोरावास गांव में 24 अप्रैल को दिनदहाड़े वृद्धा के गले से कंठी लूट के प्रकरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के पड़ौसी को गिरफ्तार किया है। उससे लूट की कंठी को बरामद किया गया है। आरोपी जुआ और सट्टा खेलने की आदत है और उसने काफी लोगों से उधारी ले रखी थी। उधारी चुकाने के चक्कर में कंठी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
बिना बुकिंग पशु ले जाने पर 6 गुना जुर्माना
बनाड़ थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि बोरावास निवासी सुखदेव वैष्णव की मां कमला देवी 24 अप्रैल को दिन में श्रीयादे मंदिर में सो रही थी। तब अज्ञात शख्स गले से कंठी लूट कर ले गया। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया और उसके पड़ौसी किशोर पुत्र श्रवणराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के जुआ और सट्टा खेलने की आदत है। उसने गांव के कई लोगों से उधारी ले रखी थी। आरोपी से लूट की कंठी को बरामद किया गया है।
