भोजासर पुलिस ने दस हजार के इनामी को पकड़ा

सात महिने से था फरार

जोधपुर,भोजासर पुलिस ने दस हजार के इनामी को पकड़ा।भोजासर थाना पुलिस ने सात माह से फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी को लेकर मामला दर्ज था।

इसे भी पढ़ें – अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। गत 15 अप्रैल को जांबा पुलिस ने एक क्रेटा कार से अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था।

इस मामले में डोडा पोस्ट सप्लायर बांसवाड़ा नगर थाना भोजासर निवासी सुखराम पुत्र मनोहर राम विश्नोई पिछले सात माह से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

आरोपी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि वह अपने घर आ रहा है इस पर भोजासर पुलिस टीम ने निगरानी शुरू की और आरोपी को दस्तयाब कर लिया।