Doordrishti News Logo

सरेराह सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को पीटा

  • मुक्के मारे,गला दबाया,वीडियो वायरल
  • आरोपी कॉलेज स्टूडेंट गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरेराह सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को पीटा। शहर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के साथ कॉलेज स्टूडेंट ने सरेराह मारपीट की। युवक ने प्रिंसिपल को गाली-गलौज करते हुए चेहरे पर मुक्के मारे,पेट पर लात मारी, गला दबाया। इसके बाद जमीन पर पटककर मारा। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए प्रिंसिपल को बचाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी युवक ने उन्हें भी धमकी देते हुए अपशब्द कहे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

835 ग्राम अफीम दूध के साथ तस्कर को पकड़ा

घटना बनाड़ थाना इलाके की शनिवार शाम की है।लक्ष्मण नगर नांदड़ी निवासी शिवराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि मैं नांदड़ी के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हूं। श्रीराम कॉलोनी सारण नगर से शनिवार शाम जा रहा था। अचानक फोन आने पर स्कूटी रोककर उस पर बैठा था। तभी एक युवक पीछे से आया और उसने पहले स्कूटी को लात मारी। जब उसे इस बात के लिए टोका तो वह गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। युवक ने चेहरे पर मुक्के मारे और पेट पर लात मारी। जमीन पर गिराने से चेहरे और नाक पर खून भी आ गया। इसके बाद आसपास के स्थानीय लोग एकत्र हुए और मुझे युवक से बचाया। शिवराम के मुताबिक वे युवक से पहले से परिचित नहीं हैं।

युवक ने बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी गाली-गलौज की कोशिश की। एक महिला को अपशब्द भी कहे। पुलिस ने बाद में आरोपी युवक सारण नगर निवासी मोहित को गिरफ्तार किया। वह कॉलेज स्टूडेंट है। मारपीट को लेकर युवक ने बताया कि उसे गुस्सा आ गया था। इस वजह से उसने मारपीट की।