तनावड़ा हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग
आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर पाया काबू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तनावड़ा हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र तनावड़ा फांटा जैन मंदिर के निकट एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में रविवार की देर शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। फायर स्टेशन से पहुंची आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर इस आग पर काबू पाया।
फैक्ट्री के पास में ही एक बाड़ा था जिसमें भी आग लग गई। हालांकि समय पर आग को काबू कर लिया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के तनावड़ा में देर शाम हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस भी वहां पहुंची।
पड़ौसी ने लूटी थी वृद्धा की कंठी
बाद में दमकल की एक एक कर सात गाडिय़ों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया। फै क्ट्री वक्त घटना बंद थी ऐसे में किसी प्रकार की जनहानि की जानकारी नहीं है। आग किस कारण से लगी इसका फिलहाल पता नहीं चला है। बासनी, शास्त्रीनगर से दमकलें वहां पहुंची थी। फैक्ट्री के पास में ही एक बाड़ा बना है, आग की लपटों से बाड़ा भी घिर गया,हालांकि वहां पर कचरा ही था।
