आधे घंटे में ढूंढकर लौटाया गहनों व नगदी से भरा बैग
ईमानदारी व तत्परता की मिसाल बनी जोधपुर पुलिस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आधे घंटे में ढूंढकर लौटाया गहनों व नगदी से भरा बैग। पुलिस ने तत्परता व ईमानदारी का परिचय देते हुए एक मजदूर महिला का गहनों व नगदी से भरा बैग महज आधे घंटे में ढूंढकर वापस लौटा दिया। इस सराहनीय कार्य से पुलिस की कार्यशैली की व्यापक सराहना हो रही है।
भारी मात्रा में अवैध हथियार पकडे
जानकारी के अनुसार महिला जल्दबाजी में टैक्सी से उतरते समय अपना बैग वहीं भूल गई,जिसमें कीमती गहने व नकदी रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रतापनगर की टीम तुरंत सक्रिय हो गई और तलाश शुरू कर दी।प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल विश्वप्रताप सिंह,कांस्टेबल सुरेश बिश्नोई एवं कांस्टेबल सुरेश ने आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली।
फुटेज के आधार पर टीम ने महज आधे घंटे में संबंधित टैक्सी का पता लगाकर बैग सुरक्षित बरामद कर महिला को सौंप दिया। बैग वापस मिलने पर महिला ने जोधपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की खुलकर प्रशंसा की।
आमजन में बढ़ाया विश्वास
इस त्वरित कार्रवाई ने आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है तथा यह उदाहरण पेश किया है कि समय पर की गई कार्रवाई से बड़ी समस्या भी आसानी से सुलझाई जा सकती है।
