प्रयागराज में यार्ड रिमॉडलिंग,तीन ट्रेनों का मार्ग बदला
बाड़मेर-हावड़ा,हावड़ा-जोधपुर और बीकानेर-हावड़ा एक ट्रिप बदले मार्ग से चलेंगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रयागराज में यार्ड रिमॉडलिंग,तीन ट्रेनों का मार्ग बदला। प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 29 अप्रैल को उत्तर पश्चिम रेलवे की तीन प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में अस्थाई बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार यह परिवर्तन संचालन को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 29 अप्रेल को प्रस्थान करेगी अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर गाजियाबाद,मुरादाबाद,लखनऊ, वाराणसी होते हुए पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित होगी। अर्थात ट्रेन कानपुर व प्रयागराज नहीं जाएंगी।
सरेराह सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को पीटा
ट्रेन संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 29 अप्रैल को हावड़ा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आगरा कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। इसी प्रकार 29 अप्रैल को बीकानेर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी,मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित होगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल 29 अप्रैल के लिए लागू रहेगा।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

