भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला संगठन की बैठक में विजयश्री प्रस्ताव पारित

जोधपुर,भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला संगठन की बैठक में विजयश्री प्रस्ताव पारित। विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देेवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा की एक विशेष बैठक सूरसागर विधानसभा प्रधान चुनाव कार्यालय की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशीप्रकाश प्रजापत के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के आरम्भ में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मेवाड़ा ने सभी अतिथियों का दुपटा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बैठक की रूप रेखा प्रस्तुत की गई। मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रजापत ने कहा कि ओबीसी मोर्चा हमेशा से ही भाजपा की ताकत रहा है। मोर्चा के कार्यकर्ता तनमनधन से पार्टी के निर्देश की पालना करते हुए जन सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी मोर्चा के सभी कार्यकता सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं और भाजपा की जीत को लेकर संकल्पवद्ध हैं। इस अवसर पर अतिथियों ने भी मोर्चा के कार्यकताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस बार भी मोर्चा के कार्यकताओं का भाजपा की जीत में अहम भूमिका होगी। इस बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नाथुसिंह राठौड़,वरिष्ठ नेता उपेन्द्र दवे,गिरिश माथुर,पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनसिंह भाटी,भंवर पोटर अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक में मोर्चा के जिला पदाधिकारी, सभी मंडल के पदाधिकारी व मोर्चा के कार्यकता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री जेठुसिंह चौहान ने किया।इस अवसर पर मोर्चा के जिला व मण्डल पदाधिकारी जेठुसिंह चौहान,जयसिंह गहलोत,सीपी परिहार,देवेश कच्छवाहा,दीपक कच्छवाहा,लिखमा राम परिहार,धीरज भाटी,प्रवीण आचार्य,राकेश घाटीवाला,दिनेश विश्नोई,हेमराज,शैलेन्द्र सोनी,चेतन प्रजापत, हेमन्त परिहार,सिद्धार्थ चारण, सुरेश वैष्णव,कुलदीप जॉगीड़, प्रमेश बोराणा एवं विधानसभा मीडिया संयोजक अंकित पुरोहित उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – जोधपुर में योगी आदित्यनाथ का होगा रोड शो

राजस्थान की हवा को कांग्रेस सरकार ने दूषित किया,25 नवम्बर को जनता शुद्धिकरण करेगी-पंचारिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रबन्ध समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षाे में कांग्रेस ने राजस्थान का विकास नहीं कर केवल राजस्थान की हवा को दूषित करने का कार्य किया है। कांग्रेस के कार्यकाल से पूर्व राजस्थान में महिलाएं सम्मान पूर्वक जी रही थी, सभी में भाईचारें का भाव था। परन्तु राजस्थान में कांग्रेस सरकार के आगमन बाद राज्य के अनेक जिलों में महिला अत्याचार व दंगे आम बात हो गए। प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति का श्रीगणेश कर दिया। कांग्रेस के कई नेता मुस्लिम समाज को मोदीजी और योगीजी के नाम से डराते हैं,जबकि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अनेक मंचों पर मुस्लिम समुदाय को स्पष्ट कहा है कि भारत देश में संविधान सर्वोच्च है किसी को भी किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – बोलेरो सवार व्यक्ति को अन्य बोलेरो चालक ने मारी टक्कर,मौत

जनसंपर्क में भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन
जोधपुर भाजपा के तीनों प्रत्यासी सूरसागर से देवेन्द्र जोशी,शहर से अतुल भंसाली व सरदारपुरा से डॉ. महेन्द्रसिंह राठोड़ को अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान आमजन का भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष देेवेन्द्र सालेचा ने बताया कि ज्यों-ज्यों चुनाव की तारीक नजदीक आ रही है त्यों-त्यों भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त जनसमर्थन मिल रहा है। जगह-जगह पर भाजपा प्रत्याशियों का स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि आमजन ने भाजपा की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।

यह भी पढ़ें – दिनदहाड़े दो घरों से चोरों ने लाखों की सोना व नगदी चुराया

युवा मोर्चा ने हर बूथ पर यूथ अभियान को तेज किया
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सूरसागर भाजपा चुनाव कार्यालय में किया गया। पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में युवा मोर्चा ने हर बूथ पर यूथ अभियान को तेज करते हुए चुनाव के दिन सभी युवा कार्यकर्त्ता हर बूथ पर सक्रिय रूप से मौजूद रह कर अधिक से अधिक मतदान करवाने का कार्य करें। इस अवसर पर अध्यक्ष जैन ने बताया कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओं को टीम बनाकर हर मण्डल में प्रत्येक बूथ पर तैनात करने का निर्णय किया गया।नव मतदाताओं का शत प्रतिशत भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने का प्रयास किया जायेगा। बैठक में जिला संगठन कौषाध्यक्ष पुरूषोत्तम मूंदड़ा, यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव जैन,जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह राजपुरोहित, जितेन्द्र सिंह राठौड़,जिला मंत्री मोहित केशवानी व विधानसभा मीडिया संयोजक अंकित पुरोहित सहित सभी जिला व मण्डल पदाधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews