इलेक्ट्रीक स्कूटी चोरी प्रकरण का खुलासा,दो वाहन चोर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इलेक्ट्रीक स्कूटी चोरी प्रकरण का खुलासा,दो वाहन चोर गिरफ्तार। शहर की मंडोर पुलिस ने इलेक्ट्रीक स्कूटी चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए। आरोपियों ने लाल सागर, रातानाडा व सरदारपुरा में भी चोरी करना स्वीकार किया।
थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि 18 जून को लाल सागर निवासी आयुश राठी पुत्र जयप्रकाश ने अपनी इलेक्ट्रीक स्कूटी घर के आगे से चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। मण्डोर पुलिस की गठित टीम द्वारा विशेष स्रोत व सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी सहायता व मुल्जिमान के हुलिया आदि की जानकारी प्राप्त कर तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर दस्तयाब किया गया।
फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विक्की की मौत
पुलिस अब आरोपी झरब बेरा मथानिया गोविंद पुत्र पप्पूराम एवं हिमड़ीबेरा मथानिया निवासी राकेश पुत्र बाबूलाल परिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में एसआई अरूणा कु मारी, एएसआई श्रीकृष्ण, कांस्टेबल इमीलाल, रामनारायण आदि शामिल रहे।
