साल भर से वांछित मुल्जिम गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साल भर से वांछित मुल्जिम गिरफ्तार। शहर की झंवर पुलिस ने सालभर से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपी झंवर के बड़लिया हाल सांगरिया फांटा सोनामुखी फैक्ट्री के पास रहने वाले जीवाराम पुत्र नैनाराम जाट को गिरफ्तार यिा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। वह साल भर पहले दर्ज प्रकरण में वांटैड चल रहा था।
