महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान: ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान: ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप। शहर के बनाड़ स्थित गुजरावास गांव में रेलवे ट्रैक पर एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। पीहर पक्ष मध्यप्रदेश से आए पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। शादी को चार साल हुए थे। मृतका के एक बच्चा भी है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुुपुर्द किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल झूठी ख़बर पर बिना पुख्ता जांच किए सेवामुक्त करना ग़लत
बनाड़ थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित गढाकला नजीराबाद हाल गुजरावास की रहने वाली 26 साल की फूलवती की शादी चार साल पहले उसी के गांव के गोविंद से हुई थी। दंपती यहां जोधपुर में गुजरावास में रहता है। 18 जून को दंपती में झगड़ा हुआ था। गुजरावास ट्रैक पर फूलवती की रेल से कटने पर मौत हो गई।
बाद में उसके पीहर पक्ष को सूचना दी गई। उसके पिता करण सिंह पुत्र सरदारसिंह जोगी ने अपने दामाद गोविंद और अन्य पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका फूलवती के एक बच्चा भी है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

